डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों का असर : सीवरेज कार्य के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, दिन-रात चल रहा पुनर्निर्माण कार्य

  • चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा त्वरित गति से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य
  • सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं तीर्थ यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा
  • विगत एक दिन में 345.4 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण
हरिद्वार :  हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
 परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 08 जून को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 के अंतर्गत एनएचएआई नियर जैन मंदिर बी टी रोड 75 मीटर,मुखिया गली सीसी रोड 13.4 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है,कुल 88.4 कार्य हो चुका है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत राजविहार फेस 1 पावर ब्लॉक 134 मीटर, गणपतिधाम फेस 2 सीसी रोड 53 मीटर, शिवपुरी कॉलोनी सीसी रोड 70 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 257 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।



Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

221 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री धामी बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा कोई समझौता

Tue Jun 9 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!