जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, शिकायतों का समयबद्ध समाधान करें अधिकारी – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक जन शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और जनहित के सिद्धांत पर कार्य कर रही है तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की प्रगति की भी नियमित जानकारी दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब लोगों को समय पर न्याय और राहत मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को प्राप्त जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान जिला या विभागीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए, जबकि उच्च स्तर पर निर्णय वाले मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र भेजा जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर राहत और न्याय उपलब्ध कराना शासन की जिम्मेदारी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस ने गुलदार की खाल के साथ शिकारी को दबोचा, दो साल पहले किया था शिकार

Sat Jul 25 , 2026
पौड़ी : वन्य जीवों की तस्करी एवं अवैध शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए थे कि ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वन्यजीवों के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!