कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा

कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा कण्वनगरी कोटद्वार में चतुर्थ मिनी हाफ मैराथन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, फिटनेस एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में 650 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

मैराथन का शुभारंभ प्रातः देवी मंदिर, कोटद्वार से हुआ, जबकि समापन मिनी स्टेडियम, मोटाढांग में हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर के जूनियर (कक्षा 6 से 8), सीनियर (कक्षा 9 से 12), ओपन वर्ग के बालक-बालिका वर्गों के साथ-साथ गढ़वाल राइफल्स एमटी कैंप के सैनिकों ने भी भाग लेकर आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।

मैराथन का विधिवत शुभारंभ सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रपाल पटवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, वन विभाग प्रतिनिधि पौड़ी गढ़वाल सुमन कोटनाला एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं से देश के वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित जीवन जीने का आह्वान किया।

 

प्रतियोगिता के विजेता

जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8)

बालक वर्ग

– प्रथम – आशीष (मेसोनिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, कोटद्वार)

– द्वितीय – रोहित (इंटर कॉलेज, मोटाढांग)

– तृतीय – अक्षित

 

बालिका वर्ग

– प्रथम – समीक्षा (रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उमराव नगर)

– द्वितीय – हर्षिता (इंटर कॉलेज, किशनपुरी)

– तृतीय – सोनिया (बोक्सा जनजाति विद्यालय, हल्दुखाता)

 

सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12)

बालक वर्ग

– प्रथम – विजय (इंटर कॉलेज, मोटाढांग)

– द्वितीय – निपेंद्र

– तृतीय – सुराज (इंटर कॉलेज, मोटाढांग)

 

बालिका वर्ग

– प्रथम – अंकिता (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, घमंडपुर)

– द्वितीय – निकिता (इंटर कॉलेज, मोटाढांग)

– तृतीय – नव्या (आर्य कन्या इंटर कॉलेज)

 

ओपन वर्ग

बालक वर्ग

– प्रथम – अनुज नेगी

– द्वितीय – मोहित सैनी

– तृतीय – प्रेम राठी

 

बालिका वर्ग

– प्रथम – शीतल

– द्वितीय – काजल

– तृतीय – रीता मिश्रा

 

गढ़वाल राइफल्स एमटी कैंप

– प्रथम – पंकज सिंह

– द्वितीय – रंजीत

– तृतीय – ऋषभ

 

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं नेतृत्व सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रपाल पटवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में जय देवभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा, देवभूमि पहल समिति के अध्यक्ष शिवम नेगी, महासचिव उत्कर्ष नेगी तथा स्वयंसेवकों सौरव धूलिया, अभय जुयाल, आशुतोष रावत, आभास सिंह, नैन्सी रावत एवं पंकज नेगी का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत, सुधांशु थपलियाल, सिद्धार्थ रावत, महिला पतंजलि योग समिति के सदस्य, पीजी एनसीसी के कैडेट तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, सहयोगियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर आयोजित ऐसे आयोजन न केवल शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी में देशभक्ति, अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा खेल भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Sun Jul 26 , 2026
कोटद्वार: सिद्धबली मंदिर में दर्शन के दौरान महिला श्रद्धालु के गले से मंगलसूत्र चोरी करने की घटना का कोटद्वार पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सोने का लॉकेट और चेन भी बरामद कर लिया है। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!