पौड़ी गढ़वाल : मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को आयोजित होगा विधिक साक्षरता शिविर

पौड़ी : विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में मानव तस्करी के विरुद्ध जनजागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल द्वारा 31 जुलाई 2026 को दोपहर 1:30 बजे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सभागार (लक्ष्मीनारायण मंदिर के निकट), पौड़ी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का उद्देश्य मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को इससे संबंधित कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी देना है।

शिविर में विशेषज्ञों द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम, इसकी पहचान, पीड़ितों के अधिकार, कानूनी संरक्षण, निःशुल्क विधिक सहायता तथा मानव तस्करी की रोकथाम में समाज और नागरिकों की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग कर मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को आयोजित होगा विधिक साक्षरता शिविर

Thu Jul 30 , 2026
पौड़ी : विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में मानव तस्करी के विरुद्ध जनजागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल द्वारा 31 जुलाई 2026 को दोपहर 1:30 बजे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सभागार (लक्ष्मीनारायण मंदिर के निकट), पौड़ी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!