भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिला आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

गोपेश्वर (चमोली)। मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसी भी संभावित आपदा से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन विभाग का कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय कर दिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने, जलभराव, मकान क्षति अथवा अन्य किसी भी आपदा संबंधी सूचना मिलते ही संबंधित विभागों और राहत-बचाव दलों को मौके पर भेजकर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 9068187120 एवं 7055753124 पर तुरंत सूचना दें।

जिला प्रशासन ने लोगों से वर्षा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों के पास न जाने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IBPS क्लर्क भर्ती 2026 : 11403 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

Sat Aug 1 , 2026
नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 11 भागीदार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!