मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, कोटद्वार व लक्ष्मणझूला में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कोटद्वार एवं लक्ष्मणझूला क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का जायज़ा लिया गया।

अभियान के दौरान विभागीय टीम ने 14 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए 13 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए, जिनमें 02 विधिक एवं 11 सर्विलांस नमूने शामिल हैं। संग्रहित नमूनों में 05 मिठाई एवं नमकीन, 02 दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद तथा 06 अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने शामिल हैं, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

सहायक आयुक्त खाद्य पीसी जोशी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय से संबंधित मानकों की जांच की गयी। टीम द्वारा बिना लेबल एवं एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया, जिसमें 06 लीटर बिना लेबल का लेमन सोडा भी शामिल है। साथ ही, बिना तिथि अंकित पैक्ड खाद्य सामग्री को भी नष्ट कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि खाद्य व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में पांच दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

Sat Aug 29 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के बीच अगले पांच दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून ने 28 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए जनपद-स्तरीय मौसम चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!