लम्पी स्किन डिजीज से बचाव को लेकर बिलखेत व सरोड़ा में जागरुकता एवं पशु चिकित्सा शिविर

पौड़ी : लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुधन की सुरक्षा और पशुपालकों को रोग के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से विकासखंड कल्जीखाल के पशु चिकित्सालय सरोड़ा-मरोड़ा के दल द्वारा ग्राम बिलखेत एवं ग्राम सरोड़ा में जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए।

शिविर के दौरान पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण एवं पहचान, रोग से बचाव और नियंत्रण के उपायों के साथ ही पशुओं के उचित रख-रखाव एवं स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गयी। पशुपालकों को रोग की स्थिति में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरुक किया गया। इस दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक औषधियां वितरित की गईं।

ग्राम बिलखेत में आयोजित शिविर में ग्राम प्रधान रश्मि देवी की उपस्थिति में 24 पशुपालकों के 40 बड़े एवं 15 छोटे पशुओं को लाभ दिया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सावन कुमार, वैक्सीनेटर जयकिशन एवं पशु सखी सोनम देवी ने पशुपालकों को आवश्यक जानकारी एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराईं।

वहीं, ग्राम सरोड़ा में 10 पशुपालकों के 6 बड़े एवं 8 छोटे पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। यहां पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी डॉ प्रतिभा तथा पशु प्रेमी नीरज कुमार ने शिविर में सहयोग किया।

पशुपालन विभाग ने पशुपालकों से अपील की कि पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क करें तथा पशुशालाओं में स्वच्छता बनाए रखते हुए रोग की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब चमोली में दौड़ेगी गैस पाइपलाइन, शहरों में बनेंगे सीएनजी स्टेशन

Thu Sep 10 , 2026
-एलएनजी-सीएनजी स्टेशन और पीएनजी कनेक्शन की तैयारी -डीएम ने अधिकारियों को दिए मानकों के अनुरूप भूमि चयन के निर्देश गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में अब सिटी गैस नेटवर्क बिछाने की तैयारी तेज हो गई है। जिले में एलएनजी और सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के साथ घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!