पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

गोपेश्वर (चमोली)। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर गुरुवार को कुंड, गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर पं. पंत को नमन किया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज व राष्ट्र को दिशा देने का काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उप वन संरक्षक बद्रीनाथ वन प्रभाग प्रणाली रमेश, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उप जिलाधिकारी राज कुमार पांडे समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद

Thu Sep 10 , 2026
गायन, गिटार, मिमिकरी और शानदार प्रस्तुतियों से युवाओं ने दिखाया अपना हुनर देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को युवाओं के उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और प्रतिभा से भरपूर ‘कॉलेज के टशनबाज’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 93.5 रेड एफएम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!