पुलिस लाइन में शस्त्रों और उपकरणों की पूजा

गोपेश्वर (चमोली)। विश्वकर्मा जयंती पर मंगलवार को पुलिस लाइन गोपेश्वर समेत जिले के सभी थाना-चैकी परिसरों में विशेष पूजन-अर्चना की गई। पुलिसकर्मियों ने शस्त्रागार में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर शस्त्रों, वाहनों, वायरलेस सेट, मशीनरी और अन्य तकनीकी उपकरणों का पूजन किया।

पुलिस लाइन गोपेश्वर में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शस्त्रागार में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा हर चुनौती का मजबूती से सामना करने की प्रार्थना की।

पुलिसकर्मियों ने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में तकनीकी उपकरणों और संसाधनों की अहम भूमिका है। इनके सुरक्षित और प्रभावी उपयोग से आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई और आमजन की सहायता संभव होती है। पूजन के बाद पुलिसकर्मियों को प्रसाद वितरित किया गया। जिले के सभी थाना-चैकियों में भी इसी तरह शस्त्रों और उपकरणों की पूजा की गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : PM मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

Sat Sep 19 , 2026
कोटद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटद्वार द्वारा राजकीय बेस हॉस्पिटल, कोटद्वार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 150 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया और 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!