फर्जी प्रमाण पत्र मामले में पिछले पाँच साल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से हुई भर्तियों की हो जाँच – उत्तराखण्ड विकास पार्टी

कोटद्वार। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने फर्जी प्रमाण पत्र मामले में पिछले पाँच साल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से हुई भर्तियों की जाँच की मांग की।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि इस फर्जीवाड़े में रूपेश पंडित की कार्यशैली बताती है कि यह काम पहली बार नहीं हो रहा था और रूपेश पंडित को इस काम का पूर्व अनुभव था।

इस काम में प्रमाणपत्र बनाने में हुई तेजी बताती है कि प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया में सम्मिलित हर व्यक्ति के लिए ये काम कोई पहली बार नहीं था। उन्होंने कहा कि गढ़वाली और कुमाऊँनी छात्रों के जीवन के साथ हमारे ही राज्य में ऐसा खिलवाड़ राज्य के बाहर के लोग करें ऐसा नहीं होने दिया जायेगा।

उन्होंने मांग की कि पाँच साल पहले तक एमबीबीएस कोर्स में हुये दाखिलों में इस तरह के फर्जीवाड़े की जाँच एक एसआईटी बना कर की जाय ताकि उत्तराखण्ड के युवाओं के साथ इस तरह के छल न हो पाये।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां से मिलने पहुंचे भगवान बद्रीविशाल के प्रतिनिधि उद्धव

Sat Sep 26 , 2026
माणा में माता मूर्ति उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब पांच हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी गोपेश्वर (चमोली)। भू-बैकुंठ धाम बदरीनाथ  में बुधवार को वामन द्वादशी पर माता मूर्ति उत्सव आस्था और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। भगवान बदरीविशाल की पवित्र गद्दी और उनके प्रतिनिधि भगवान उद्धव जी की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!