गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में पौड़ी पुलिस ने गाजियाबाद से की गिरफ्तारी

यमकेश्वर। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, विथ्याणी में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला सामने आया था। जिसके बाद विद्यालय की ओर से फर्जी प्रमाणपत्र मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा फर्जी एवं कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये असिस्टेंट प्रोफेसर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, विथ्याणी, यमकेश्वर में नियुक्ति के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किए जाने के संबंध में थाना यमकेश्वर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संचार व्यवस्था में खराबी से अमेरिका में ठप हुईं उड़ानें, हजारों यात्री प्रभावित, 9/11 के बाद दूसरी बार हुआ ऐसा

Sat Nov 14 , 2026
वॉशिंगटन। अमेरिका में शुक्रवार को हवाई यातायात व्यवस्था उस समय गंभीर रूप से प्रभावित हो गई, जब संचार प्रणाली में आई तकनीकी खराबी के चलते संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) को कुछ समय के लिए देशभर में उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी। इस देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप के कारण हजारों उड़ानें प्रभावित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!