बिल्डर की दादागिरी पर डीएम सविन बंसल का डंडा, हथियार जब्त शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड

देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटीएस कॉलोनी में दीपावली के दिन पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान तैस में आकर एक पक्ष के पुनीत अग्रवाल ने अपना लाइसेंसी शस्त्र लहराया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए शस्त्र जब्त कर उसका लाइसेंस निलम्बित कर दिया तथा निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रारंभ कर दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शस्त्र लाइसेंस जिन शर्तों पर निर्गत किए गए हैं, उनका उल्लंघन गंभीर अपराध है। भविष्य में शस्त्र दुरुपयोग की संभावना को देखते हुए दोनों पक्षों को तलब किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार, उक्त घटना के दौरान पुनीत अग्रवाल द्वारा अपने लाइसेंसी शस्त्र का प्रदर्शन किया गया, जो लापरवाहीपूर्ण कृत्य है। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने तत्काल शस्त्र जब्त कर लाइसेंस निलम्बित किया और निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने 6 मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

Tue Oct 28 , 2025
खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित निजी आवास नगला तराई से 06 मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से रेकिट एवं प्लान इंडिया की ओर से ये कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत यह पहल की गई […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!