उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग नैनीताल द्वारा नैना देवी हिमालयन बर्ड कंजर्वेशन रिजर्व पंगोट, नैनीताल में बर्ड वॉचिंग का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस दौरान 25 युवाओं को स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पंगोट से किलबरी गाइड हाउस होते हुए चाइना पीक तक बर्ड वॉचिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं को बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षक के रूप में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जन-जागरूकता, प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा में युवा उत्तराखंड को दी बधाई और कहा, यह आत्म समीक्षा का दिन भी !

Mon Nov 3 , 2025
देहरादून : उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर सोमवार को देहरादून स्थित विधानसभा के विशेष सत्र में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य की प्रगति और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बीते पच्चीस वर्षों में उत्तराखंड ने विकास, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!