खिलाड़ी बनें उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर : खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून : राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष में देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में 12 जनपदों दो स्पोर्ट्स कॉलेज और दो हॉस्टल की टीम हिस्सा ले रही है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि दुनिया मे उत्तराखंड की पहचान यहां के धार्मिक स्थलों की वजह से रही है लेकिन खिलाड़ियों को ऐसा प्रदर्शन करना होगा कि वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पहचाने जाएं। उन्होंने कहा कि देवभूमि को खेल भूमि बनाने के लिए राज्य सरकार पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी, सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण और अधिकतम नगद इनाम धनराशि दे रही है।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में आने वाले युवाओं के कैरियर और भविष्य की चिंता अब सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने उद्घाटन मैच में पास का सिक्का उछाला और किक लगाकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। पहले दिन प्रतियोगिता में कुल 6 मुकाबले खेले गए। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी, फुटबॉलर राजेंद्र सिंह रावत, खेल प्रशिक्षक व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व कप विजेता स्नेह राणा को मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर दी बधाई, की ₹50 लाख देने की घोषणा

Thu Nov 6 , 2025
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखण्ड की बेटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई दी और वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में उत्कृष्ट […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!