मुख्यमंत्री धामी ने FRI पहुंचकर उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष उत्सव के आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित FRI पहुंचकर उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष उत्सव के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना का रजत उत्सव वर्ष मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इसको संवार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे राज्य के रजत उत्सव वर्ष में प्रतिभाग करने आ रहे हैं। हमारे राज्य को हमेशा से उनका सानिध्य मिलता रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने इन 25 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और 2047 के विकसित भारत निर्माण की दिशा में हमारा राज्य अग्रणी भूमिका निभाने को तत्पर है। उन्होंने जिला प्रशासन देहरादून, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को रजत उत्सव की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, सहदेव पुंडीर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

FRI में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखण्ड रजत जयंती कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Sat Nov 8 , 2025
देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने देहरादून स्थित FRI जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष समारोह में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट आदि की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इसके साथ ही सीएस ने […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!