मसूरी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति के संबंध में की बैठक 

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति के संबंध बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा कर उनके सुझाव सुने। मंत्री गणेश जोशी ने कहा बीएलए मतदाता सूची के निरीक्षण से लेकर चुनावी रणनीति को बूथ स्तर तक पहुंचाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों से संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने तथा बूथ स्तर पर प्रभावी समन्वय बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा परिवार के सभी सदस्य पूर्ण निष्ठा के साथ बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने में एक अहम भूमिका निभाएँगे।

The post मसूरी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति के संबंध में की बैठक  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 26वीं श्री नामो नारायण मेमोरियल गुलदाउदी प्रदर्शनी का किया अवलोकन 

Mon Dec 15 , 2025
बरेली : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बरेली स्थित गुलाब राय मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 26वीं श्री नामो नारायण मेमोरियल गुलदाउदी प्रदर्शनी में सम्मिलित होकर विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा इस दो दिवसीय आयोजन में प्रकृति की सौंदर्यपूर्ण विविधता, सृजनशीलता तथा विद्यार्थियों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!