सभी डीडीएमओ से रूबरू हुए उपाध्यक्ष विनय रूहेला

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने USDMA स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में राज्य के सभी 13 जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों (DDMOs) के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं व्यावहारिक बनाने को लेकर चर्चा हुई।

उपाध्यक्ष ने DDMOs की समस्याओं, चुनौतियों एवं फील्ड स्तर पर आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि DDMOs द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर विभागीय स्तर पर सकारात्मक एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आपदा प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत किया जा सके।

उन्होंने DDMOs के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह आपदा प्रबंधन व्यवस्था की रीढ़ हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में DDMOs फ्रंटफुट पर आकर न केवल समन्वय स्थापित करते हैं, बल्कि प्रशासन, सम्बंधित विभागों एवं स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व भी करते हैं। उन्होंने DDMOs को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता, त्वरित निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल ही आपदा के प्रभाव को कम करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में आपदा पूर्व तैयारी, संसाधनों की उपलब्धता, मानवीय संसाधनों का प्रशिक्षण, संचार व्यवस्था तथा अंतर-विभागीय समन्वय को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाए। इसके साथ ही, आपदा के दौरान सूचना तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने, त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने तथा फील्ड स्तर पर मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

सचिव, आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने DDMOs को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं सुझावों पर विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। फील्ड स्तर के अधिकारियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

DDMOs ने इस प्रकार की समीक्षा बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे फील्ड स्तर की वास्तविक समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके और राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) DIG राजकुमार नेगी, वित्त नियंत्रक अभिषेक कुमार आनन्द, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबैदुल्लाह अंसारी सहित USDMA के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The post सभी डीडीएमओ से रूबरू हुए उपाध्यक्ष विनय रूहेला first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम सविन बंसल को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए जर्नलिस्ट यूनियन ने किया सम्मानित

Fri Jan 9 , 2026
देहरादून : देहरादून जनहित में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को आज जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से जिलाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उनको सम्मानित करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!