देहरादून : ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान के हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवेदनशीलता से लिया है. उन्होंने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं.
सीएम ने स्पष्ट कहा है कि इस दु:खद घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके. यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके.
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं.
The post हल्द्वानी में किसान ने की आत्महत्या, मौत से पहले फेसबुक पर लाइव,पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री धामी ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश first appeared on doonvoice.

