हल्द्वानी में प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण की चयनित भूमि का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

हल्द्वानी: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षों के प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण हेतु गन्ना सेंटर के समीप सैनिक कल्याण विभाग द्वारा चयनित 0.7 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चयनित भूमि से संबंधित प्रकरण का एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मंडी परिषद के अधिकारियों को छात्रावास निर्माण की संशोधित (रिवाइज़) डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि छात्रावास के साथ एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण हेतु भी कार्य योजना तैयार की जाए।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु गन्ना सेंटर के समीप भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को भूमि संबंधी औपचारिकताओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा कि इस आधुनिक छात्रावास के निर्माण से सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों की समस्या भी सुनी।

इस अवसर मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एडीएम विवेक, एडीएम राहुल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रि.कर्नल रमेश, डीएफओ ओपी तिवारी एवं राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

The post हल्द्वानी में प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण की चयनित भूमि का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस लाइन प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रगान के साथ लहराया तिरंगा

Mon Jan 26 , 2026
प्रयागराज/लखनऊ: पुलिस लाइन, प्रयागराज में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गरिमामय वातावरण में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए ध्वजारोहण किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान के साथ तिरंगा शान से लहराया, जिससे संपूर्ण परिसर […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!