ग्रामोत्थान परियोजना के तहत पशु सखी और ए-हेल्प वर्कर्स को मिले स्मार्टफोन 

देहरादून : ग्रामीण विकास विभाग की ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के तहत ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिली है।  आयोजित कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने 42 पशु सखी एवं ए-हेल्प वर्कर को स्मार्ट मोबाइल फोन तथा 1575 ग्रामीण महिलाओं को कृषि सहायक एवं श्रम न्यूनीकरण उपकरण वितरित किए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि और पशुपालन से जुड़े लोगों को जमीनी स्तर पर सशक्त बना रही है। श्रम न्यूनीकरण उपकरणों से महिलाओं का कार्यभार घटेगा, समय की बचत होगी और आय में वृद्धि होगी। वहीं पशु सखियों को मिले स्मार्ट मोबाइल से पशुपालकों को 24 घंटे बेहतर पशुधन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
रीप परियोजना के तहत देहरादून और हरिद्वार की चयनित पशु सखियों को प्रशिक्षण के बाद स्मार्ट मोबाइल दिए गए। साथ ही देहरादून जनपद के ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाओं को कुदाल, खुरपी, स्प्रिंकलर सिस्टम और स्प्रेयर जैसे कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए।

अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान ने कहा कि रीप परियोजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पलायन रोकने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

The post ग्रामोत्थान परियोजना के तहत पशु सखी और ए-हेल्प वर्कर्स को मिले स्मार्टफोन  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में एन्कॉर्ड जनपद स्तरीय बैठक आयोजित 

Sat Jan 31 , 2026
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट देहरादून में एन्कॉर्ड जनपद स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जनपद में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की रोकथाम, मांग-आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ना तथा नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना रहा। नशे के बढ़ते संकट से […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!