लैन्सडाउन विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर शासनादेश जारी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जताया आभार

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि लैन्सडाउन विधानसभा, जनपद पौड़ी के अंतर्गत दिनांक 05 अक्टूबर, 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर शासनादेश (जीओ) जारी कर दिया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जयहरीखाल का उच्चीकरण किया जाएगा। रा०इ०का० कर्तिया का नाम शहीद कमल रावत के नाम पर रखा जाएगा। हाई स्कूल डोबरियासार का नाम शहीद अनुज नेगी के नाम पर किया जाएगा। गोडला–चिणौँ मार्ग का नाम शहीद किशवानन्द ध्यानी के नाम पर रखा जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जयहरीखाल का नाम शहीद हरीश जोशी के नाम पर किया जाएगा तथा जयहरीखाल–गूमखाल मार्ग का नाम शहीद खुशाल सिंह नेगी के नाम पर किया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उनके नाम पर संस्थानों एवं मार्गों का नामकरण कर नई पीढ़ी को उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सरकार निरंतर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर रि.कर्नल रघुवीरसिंह भंडारी, कर्नल आर. एस रांगडा, कर्नल नवीन थापा, कैप्टन रमेश सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

The post लैन्सडाउन विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर शासनादेश जारी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जताया आभार first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ  SwiftSchool का संचालन, सीखने के मिलेंगे बेहतर अवसर

Fri Feb 13 , 2026
पौड़ी/ श्रीनगर : पौड़ी गढ़वाल जनपद के खिर्सू विकासखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नौगाँव में SwiftSchool मॉडल का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस पहल के अंतर्गत विद्यालय को एक समग्र डिजिटल अधिगम संरचना से जोड़ा गया है, जिसमें SwiftPAL लैब की स्थापना की गई है तथा घर पर सीखने की […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!