सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार

गोपेश्वर (चमोली)। भराड़ीसैण विधानसभा से शादी समारोह के लिए लौट रहे दो विधायकों के काफिले को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सिमली में रोक दिया। इसके चलते पुलिस ने उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल मालसी भेज दिया। बताते चलें कि स्थाई राजधानी बनाने को लेकर विधायकों को भराड़ीसैण से न जाने देने के लिए उक्रांद कार्यकर्ता सिमली बैरियर पर ही डटे थे कि इस बीच रानीखेत के विधायक डा. प्रमोद नैनवाल तथा लक्सर के विधायक शहजाद हरिद्वार में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कि उक्रांद कार्यकर्ताओें ने विधायकों के वाहनोे को रोक दिया। इस दौरान विधायकों के वाहन आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे कि पुलिस ने उक्रांद कार्यकर्ताओें को सड़क से हटा दिया। काफी धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने उक्रांद नेता आशीष नेगी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर दिया है।

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री वीरू सजवाण ने बताया कि उक्रांद के 20 से 25 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार-पांच महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओें को मालसी स्थित अस्थाई जेल भेज दिया गया है। मालसी में गिरफ्तार लोगों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। उनके अनुसार कोई महिला पुलिस तैनात नहीं थी। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्रांद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल मालसी में रखा गया है। उनका कहना था कि शांति व्यवस्था और विधायकों की सुरक्षा को लेकर इस तरह के कदम उठाए गए हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता

Fri Mar 13 , 2026
देहरादून : मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाए जाने वाले वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और किडनी संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान के महत्व को उजागर करने के लिए एक विशेष जागरूकता पहल की। अस्पताल के […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!