उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

अल्मोड़ा : जिले की देघाट तहसील के ग्राम चिन्तोली में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना ग्राम प्रहरी चन्दन सिंह द्वारा थाना देघाट को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देघाट पहुंचाया गया।

सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दर्शन सिंह (24) पुत्र छोदाण सिंह और चन्दन सिंह (24) पुत्र प्रेम सिंह, दोनों निवासी ग्राम चिन्तोली के रूप में हुई है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल में मोटर मार्ग विकास को मिली गति, कई सड़कें तय समय से पहले हुईं पूरी, राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से बदली ग्रामीण परिवहन व्यवस्था की तस्वीर

Sun Mar 29 , 2026
“समय से पहले सड़कों का कायाकल्प: दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की रफ्तार” पौड़ी :  जनपद पौड़ी गढ़वाल में राज्य सरकार की जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता के तहत विद्युत, पेयजल, शिक्षा के साथ-साथ मोटर मार्गों के विकास कार्यों में भी उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। जिलाधिकारी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!