09 अप्रैल को खटीमा में होगा शौर्य सैनिक सम्मान समारोह, 5000 से अधिक पूर्व सैनिक होंगे शामिल

देहरादून।  कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री ने 09 अप्रैल को खटीमा में प्रस्तावित सीएसडी कैंटीन के लोकार्पण अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में वर्चुअल बैठक को सम्बोधित किया। विदित हो कि पूर्व सैनिक सुबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी की स्मृति में 09 अप्रैल को शौर्य सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गलेन्ट्री अवार्डी सैनिकों, दिव्यांग सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित करना है। कार्यक्रम में पॉच हजार से अधिक पूर्व सैनिक, शहीद आश्रितों एवं उनके परिजनों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। 
 
बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर नितिन भदौरिया, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह सहित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारीगण, पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधिगण तथा आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यसभा में सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उठाया पंचायतों के राजस्व सशक्तिकरण का मुद्दा, केंद्र ने बताई डिजिटल पहल और प्रोत्साहन योजनाएं

Wed Apr 1 , 2026
देहरादून।  भाजपा के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल, ने संसद में पंचायतों की स्वयं के स्रोतों से राजस्व संग्रहण क्षमता (ओएसआर) से जुड़े गंभीर जनहित के विषय को उठाते हुए सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने सदन में प्रश्न के माध्यम से पंचायतों की वित्तीय आत्मनिर्भरता, डिजिटल […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!