नगर पंचायत बदरीनाथ का 50 सदस्यीय दल पहुंचा श्री बदरीनाथ धाम, यात्रा तैयारियां की शुरु

  • नगर पंचायत बदरीनाथ ने धाम में यात्रा तैयारियां की शुरु
  • धाम में पैदल मार्ग, पथ प्रकाश, शौचालय सहित यात्री सुविधाओं को दुरस्त करने का कार्य हुआ शुरु
चमोली : श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा के शुरु होने में अब महज 21 दिनों का समय शेष है। ऐसे में नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से धाम में यात्रा की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का कार्य शुरु कर दिया है। नगर पंचायत की ओर से बदरीनाथ में 50 सदस्यीय दल को यात्रा तैयारियों के लिए भेज दिया गया है। दल की ओर से यहां आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरस्त करने का कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि बदरीनाथ धाम की यात्रा के सुचारु और व्यवस्थित संचालन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जहां एनएचआईडीसीएल, बीआरओ और लोनिवि (एनएच) को सभी सड़क मार्गों के सुधारीकरण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों को भी यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि बदरीनाथ धाम में यात्री सुविधाओं को व्यवस्थित करने के लिए नगर पंचायत बदरीनाथ के 50 सदस्यों के दल को धाम में भेजा गया है। दल की ओर से धाम के पैदल रास्तों की मरम्मत के साथ ही पथ प्रकाश, शौचालय, फास्ट ट्रैक और सफाई व्यवस्था को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कहा कि नगर पंचायत के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभागों को यात्रा से पूर्व व्यवस्थाओं को चाक-चौबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।



Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने की संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Thu Apr 2 , 2026
हरिद्वार : आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकासखंड के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा हेतु नीति आयोग, भारत सरकार से गौरव कटियार, उप सचिव एवं अमितेश पांडेय, कंसलटेंट की अध्यक्षता में विकास भवन, हरिद्वार के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!