कोटद्वार : अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखण्ड देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल व मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के आदेश अनुपालन में फायर स्टेशन कोटद्वार पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महताब अली खान के नेतृत्व 14 अप्रैल अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर स्टेशन पर उपस्थित कर्मचारियों को फाॅलिन कर अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर उपस्थिति में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया सर्वप्रथम शहीद फायर कर्मियों के नाम पड़कर सुनाये गये, और सभी कर्मियों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी, तथा 2 मिनट का मौन धारण किया गया, तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के द्वारा अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखा कर नगर क्षेत्र कोटद्वार में अग्निशमन सेवा सप्ताह दिवस का प्रचार प्रसार व जनजागरुकता हेतु  रवाना किया, साथ ही आम जनमानस को अग्नि से सुरक्षा के विषय में जानकारी देते हुए पमप्लेट वितरित किये गये, इस प्रकार अग्निशमन सेवा सप्ताह का प्रारम्भ किया गया, जिसमें 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक का साप्ताहिक क्रमानुसार मुख्यालय के आदेशानुसार विभिन्न अग्निसुरक्षा कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर पार्क में जोड़ी जाएंगी एडवेंचर एक्टिविटीज

Thu Apr 16 , 2026
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने लैंसडाउन क्षेत्र अंतर्गत पालकोट में प्रस्तावित एडवेंचर पार्क की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क के समग्र विकास की […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!