कोटद्वार : ​नो हेलमेट, नो फ्यूल, अब बिना सुरक्षा नहीं मिलेगा तेल

कोटद्वार : कोटद्वार से सड़क सुरक्षा को लेकर एक अहम और सख्त फैसला सामने आया है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार की अध्यक्षता में सभी पेट्रोल पंप संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए।

बैठक में साफ तौर पर निर्देश दिए गए कि अब पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को भी ईंधन देने पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा गया है। सप्लाई विभाग के ARO करन क्षेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इसके अलावा, बिना किसी वैध कारण के बोतल या अन्य कंटेनरों में पेट्रोल या डीजल देने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे न केवल यातायात नियमों का पालन बढ़ेगा, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं और दुरुपयोग पर भी रोक लगेगी।

यह नियम शुक्रवार से लागू कर दिए गए हैं और शनिवार से इनका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के लिए कहा है, साथ ही आम जनता से भी सहयोग की अपील की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने भाबर गैस सर्विस के प्रभारी से 436 सिलेंडर कम होने पर मांगा स्पष्टीकरण

Sun Apr 26 , 2026
कोटद्वार। गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने भाबर गैस सर्विस के प्रभारी सहित अन्य को स्टॉक में 436 गैस सिलेंडर कम पाये जाने के कारण ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। जानकारी के मुताबिक भाबर गैस सर्विस में फिजिकल स्टॉक और डिजिटल पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के बीच लगभग […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!