बीकेटीसी ने बदरीनाथ और केदारनाथ में दीपोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन,11 हजार दीप जलाकर मनाई गई दिवाली

देहरादून: देशभर में दिवाली धूमधाम से मनाई गई. भगवान राम की नगरी अयोध्या में 5: 26 लाख दीये जलाकर ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाया गया. वहीं, बदरीनाथ धाम में भी दीपोत्सव मनाया गया. दिवाली के दिन बदरीनाथ धाम में 11 हजार दीप जलाकर तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया.

फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर

दीपावली पर्व को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने खास तैयारियां की थी. बीकेटीसी ने दिवाली के मौके पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये. इसके लिए बदरीनाथ मंदिर को 12 कुंतल फूलों से सजाया गया. दिवाली के मौके पर बदरीनाथ धाम कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई. साथ ही बदरी विशाल के खजाने की पूजा भी की गई.

इस दौरान माता लक्ष्मी को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया. घी के दिये के साथ बदरीनाथ धाम के प्रांगण को दीपों से सजाया गया.. दीपावली के अवसर पर बदरीनाथ धाम में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था भी देखी गई .पूजा अर्चना कर भगवान बदरी विशाल से सुख समृद्धि की कामना की गई.

केदारनाथ में दीपोत्सव जारी

दिवाली के मौके पर केदारनाथ मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया. केदारनाथ मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया. केदारनाथ धाम में बीकेटीसी, तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह दीपोत्सव 20 से 23 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहस्त्रधारा में आपदा पीड़ित परिवारों से मिले मुख्यमंत्री धामी, नुकसान का लिया जायजा

Tue Oct 21 , 2025
देहरादून : दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!