कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शासकीय आवास में मसूरी की पार्किंग व्यवस्था एवं वेंडर जोन निर्माण को लेकर की  महत्वपूर्ण बैठक 

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास में मसूरी की पार्किंग व्यवस्था एवं वेंडर जोन निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, एसडीएम मसूरी राहुल आनंद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी में पार्किंग समस्या तथा वेंडर जोन से संबंधित सभी कार्यों की कागजी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और प्राइवेट प्लेयर के सहयोग से मसूरी में जल्द ही वेंडर जोन एवं पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी की प्रमुख सड़कों का भी शीघ्र जीर्णोद्धार किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार मसूरी के सुव्यवस्थित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारा जाएगा।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शासकीय आवास में मसूरी की पार्किंग व्यवस्था एवं वेंडर जोन निर्माण को लेकर की  महत्वपूर्ण बैठक  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना

Fri Feb 6 , 2026
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसी दौरान असहाय परिवार ने अपने दिव्यांग बुजुर्ग परिजन की कठिन परिस्थितियों से मंत्री को अवगत कराया और उनके लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। परिवार की पीड़ा को समझते […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!