पंतनगर में कुमाऊं मंडल स्काउट गाइड समागम 2025 कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया समापन 

पंतनगर : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पंतनगर में कुमाऊं मंडल स्काउट गाइड समागम 2025 कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन दिन चले समागम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा कि हमें देश के युवा को सिर्फ शिक्षित ही नहीं करना है बल्कि उसे अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों से युक्त भी करना है। तभी युवा एक अच्छा नागरिक बनकर देश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्काउट और गाइड इन गुना का सबसे बेहतर तरीके से प्रतिनिधित्व करते हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अपनी क्षमताओं की पहचान करना सफलता की राह का एक अहम पड़ाव है। उन्होंने युवाओं को सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिए एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने और अपने भीतर मानवीय गुणों को विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में श्रेष्ठता प्रदर्शित करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेशिक संगठन आयुक्त हिमांशु सक्सेना, सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त अलका मिश्रा, दुग्ध संघ डायरेक्टर उधम सिंह नगर इंदर सिंह मेहता, मंडल महामंत्री टीकम सिंह कोरंगा, दीपक कुमार तिवारी, कविता तिवारी आदि उपस्थित रहे।

The post पंतनगर में कुमाऊं मंडल स्काउट गाइड समागम 2025 कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया समापन  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में शुरू हुई प्री-SIR प्रक्रिया,रोजाना 30 घर तक जाएगा एक बीएलओ, निर्वाचन आयोग ने बताया कैसे हो रहा काम

Sat Dec 13 , 2025
देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु कर दी गई हैं। इस चरण में आगामी SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर प्रारम्भिक तैयारियां की जाएंगी, साथ ही SIR के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!