गौचर (चमोली)। आर्थिक तंगी और तमाम चुनौतियों के बीच तीन दशक तक संगीत साधना जारी रख किशन महिपाल ने अपनी अलग पहचान बनाई। डायट गौचर में शिक्षकों से रूबरू हुए लोकगायक ने संघर्ष से सफलता तक की अपनी संगीत यात्रा साझा की और कहा कि मुश्किल हालात भी उन्हें संगीत […]

गोपेश्वर (चमोली)। कैलाश की ओर बढ़ रही मां नंदा की बड़ी जात के छठे दिन भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बंड की नंदा डोली जब अपनी थाती बंड भूमियाल के धाम किरूली पहुंची तो भूमियाल और मां नंदा के मिलन का दृश्य देख श्रद्धालुओं की आंखें छलछला उठीं। नंदा के […]

देहरादून। कोरोना महामारी में अभिभावकों को खोने वाले बच्चों के लिए सरकार ने आर्थिक सहायता जारी की है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत जुलाई और अगस्त की सहायता राशि के रूप में 4812 लाभार्थियों के लिए 2.87 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। धनराशि लाभार्थियों के खातों में पीएफएमएस के […]

-एलएनजी-सीएनजी स्टेशन और पीएनजी कनेक्शन की तैयारी -डीएम ने अधिकारियों को दिए मानकों के अनुरूप भूमि चयन के निर्देश गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में अब सिटी गैस नेटवर्क बिछाने की तैयारी तेज हो गई है। जिले में एलएनजी और सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के साथ घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने की […]

पौड़ी : लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से पशुधन की सुरक्षा और पशुपालकों को रोग के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से विकासखंड कल्जीखाल के पशु चिकित्सालय सरोड़ा-मरोड़ा के दल द्वारा ग्राम बिलखेत एवं ग्राम सरोड़ा में जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। शिविर के दौरान पशुपालकों को लम्पी […]

कोटद्वार : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार द्वारा गुरुवार को डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में एक दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों से […]

उत्तरकाशी। मोरी थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को देहरादून से गिरफ्तार किया है। पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) […]

हरिद्वार : प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 को देखते हुए भारत सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए अतिरिक्त गेहूं और चावल का आवंटन किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार राज्य को 3,051.079 मीट्रिक टन गेहूं तथा 4,978.073 मीट्रिक टन चावल अतिरिक्त […]

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के पास हुए वाहन विस्फोट की जांच में साजिश से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से पूर्व में दाखिल आरोपपत्र के अनुसार, विस्फोट को अंजाम देने वाले उमर-उन-नबी ने लाल किले को निशाना बनाने से पहले […]

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय व्यापार सेवा (ITS) के 1989 बैच के एक अधिकारी को निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु से करीब पांच वर्ष पहले अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने के केंद्र सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है। अदालत ने कार्रवाई को मनमाना और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार […]

Breaking News

Share
error: Content is protected !!