विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी 5 करोड़ से ज्यादा बजट को मंजूरी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आन्तरिक सड़कों के निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए ₹5.26 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति के शासनादेश भी जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के गोरखा नगर में अम्बेडकर भवन के निर्माण हेतु ₹2.84 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 40% धनराशि ₹1.14 करोड़ मंजूर किए हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विण में रामेश्वर मंदिर (शिव धाम) से बीतडी पुल तक CC मार्ग व प्रतिधारक दीवार के निर्माण हेतु ₹97.25 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60% धनराशि ₹58.35 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अंतर्गत तहसील स्यालदे एवं सल्ट में 101 फीट के तिरंगे की स्थापना हेतु ₹89.09 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60 % धनराशि ₹53.45 लाख स्वीकृत की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के ग्राम बाजपुर में आंतरिक मार्गों के 700 मीटर लंबे CC मार्ग के निर्माण हेतु ₹55.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 60 % धनराशि ₹33.34 लाख स्वीकृत की है।

The post विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी 5 करोड़ से ज्यादा बजट को मंजूरी first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैरसैंण को मिला केन्द्रीय विद्यालय का तोहफा

Fri Jan 9 , 2026
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के दौरे से लौटते समय सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे मुलाकात के दौरान डा. रावत एवं सांसद बलूनी […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!