मुख्यमंत्री धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ, Virtual Mode से सीखने में सहायता करेगा प्रदान 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन हेतु Lab on Wheels (Infosys Springboard) का फ्लैग ऑफ किया। यह Lab on Wheels छात्रों को AI, Coding, IOT एवं अन्य Emerging Tech क्षेत्रों में कौशल संवर्धन के लिए Hands On सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को Virtual Mode से सीखने में सहायता प्रदान करेगा।

Lab on Wheels छात्रों को Learning by Doing के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। यह आगामी 05 वर्ष तक पूरे राज्य संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करते हुए उनको Hands On प्रशिक्षण देगा और उनको वैश्विक संभावनाओं से जोड़ेगा।

Lab on Wheels राज्य में छात्रों के लिए Hands On प्रशिक्षण की अनुपलब्धता को न्यून करेगा। Lab on Wheels में उपलब्ध Hands On एवं प्रयोगात्मक उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों हेतु उपयोगी है।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं Infosys प्रतिनिधि उपस्थित थे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ, Virtual Mode से सीखने में सहायता करेगा प्रदान  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सेवा सप्ताह के तहत छात्र–छात्राओं को ब्लैंकेट किए वितरित,कहा जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच रहकर खुशियां बांटने का प्रयास

Fri Jan 30 , 2026
देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना से समर्पित “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत ब्लूमिंग बड्स स्कूल, गढ़ी कैंट में शहीद दुर्गामल्ल मंडल द्वारा ब्लैंकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर निजी संस्था […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!