मुख्यमंत्री धामी ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के विकासखण्ड लमगड़ा में सर्वाेदय इण्टर कॉलेज में 04 कक्षों के निर्माण हेतु ₹94.30 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹56.58 लाख तथा जनपद बागेश्वर में नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना हेतु ₹4.97 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा SPECIAL ASSISTANCE TO STATE FOR CAPITAL INVESTMENT (SASCI) 2023-24 Part-1 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के यूनिटी मॉल हेतु भारत सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि ₹ 136 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्वितीय किश्त के रूप में अवशेष ₹68 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने  की कुंभ मेला से संबंधित कार्यों हेतु उच्च अधिकार प्राप्त समिति एवं व्यय वित्त समिति की बैठक

Sat Nov 1 , 2025
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में कुम्भ मेला 2027 के लिए प्रस्तावित कार्यों की उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला 2027 से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति की […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!