मुख्यमंत्री धामी ने सिटी बस सेवा का किया शुभारंभ, कहा- इस सेवा से नागरिकों को मिलेगी सस्ती और सुरक्षित यात्रा सुविधा”

Haldwani, Chief Minister Pushkar Singh Dhami, City Bus Service,
Transport Department, MLA Banshidhar Bhagat (Kaladhungi), Ram Singh Kaida (Bhimtal), BJP District President Pratap Bisht, Kumaon Commissioner Deepak Rawat, IG Riddhima Aggarwal, Chief Development Officer Anamika, News, Uttarakhand.हल्द्वानी :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिटी बस सेवा शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड के प्रत्येक नगर में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि आम जन को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों को समुचित लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत (कालाढूंगी), राम सिंह कैड़ा (भीमताल), भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत और घंतूकासेरा का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण 

Tue Oct 14 , 2025
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों सरखेत और घंतूकासेरा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।   मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!