महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चकरपुर वनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित पारंपरिक मेले का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारम्भ  

खटीमा : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित पारंपरिक मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर किया। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर में वर्ष भर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर मंदिर क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।

The post महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चकरपुर वनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित पारंपरिक मेले का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारम्भ   first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढ़वाल हिमालय ट्रैकिंग एवं माउंटेनियरिंग संगठन ने जिला अधिकारी उत्तरकाशी से की मुलाकात

Mon Feb 16 , 2026
उत्तरकाशी: गढ़वाल हिमालय ट्रैकिंग एवं माउंटेनियरिंग संगठन ने जिला अधिकारी  उत्तरकाशी  से मुलाकात कर मांगों को लेकर ज्ञापन  सौंपा  है, जिसमें गंगोत्री-गोमुख ट्रैक अनुमति एक अप्रैल से शुरू करने की मांग की गई है। संगठन के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा ने पत्र में कहा है कि उत्तराखंड शासन के शासनादेश  अनुसार […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!