मुख्यमंत्री धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने जनरल रावत के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड एवं देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत जी का जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों एवं नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास और सविता कपूर भी मौजूद थे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर चमोली में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Sat Dec 13 , 2025
चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सवाड़, जनपद चमोली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सवाड़ पहुँचने पर क्षेत्रवासियों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास से सम्बंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!