राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी को मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के गांधी के नाम से विख्यात, महान राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बडोनी के राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति प्रदान की। उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति नि:स्वार्थ सेवा भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सतत् कार्य कर रही है।

The post राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी को मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट ब्रीफिंग: 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कलाकारों का भत्ता दोगुना

Wed Dec 24 , 2025
देहरादून : देहरादून में राज्य कैबिनेट की ब्रीफिंग शुरू हुई, जिसमें सचिव मीनाक्षी सुंदरम और डीजी सूचना बंशीधर तिवारी मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक में कुल 11 एजेंडे पेश किए गए, जिन पर अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेचुरल गैस पर वैट […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!