डोईवाला में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डोईवाला में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है, जो मानव जीवन को सदाचार, सेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने आयोजन के सफल संचालन हेतु विधायक प्रेमचंद अग्रवाल एवं उनके परिजनों को बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम जनमानस को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

The post डोईवाला में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में दिनदहाड़े युवती की हत्या, बाइक सवार युवक ने घर के बाहर गला रेतकर उतारा मौत के घाट

Mon Feb 2 , 2026
देहरादून : राजधानी देहरादून में एक बार फिर दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धारदार हथियार से युवती पर बेरहमी से हमला किया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हमले के बाद लहूलुहान हालत में युवती को आनन-फानन में दून चिकित्सालय ले जाया गया। इलाज के […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!