1857 की क्रांति के महान नायक तात्या टोपे की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया याद 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1857 की क्रांति के महान नायक तात्या टोपे की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद तात्या टोपे का जीवन अदम्य साहस, असाधारण रणनीतिक कौशल और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद तात्या टोपे ने अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी और अपनी सैन्य सूझबूझ से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि तात्या टोपे का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

The post 1857 की क्रांति के महान नायक तात्या टोपे की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया याद  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धरना-प्रदर्शनों और रैलियों के मद्देनज़र एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर किया सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण 

Mon Feb 16 , 2026
देहरादून: विभिन्न मुद्दों और मांगों को लेकर जनपद देहरादून में लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शनों और रैलियों के मद्देनज़र एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उन प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों का जायजा लिया, जो प्रदर्शन और रैलियों […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!