मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की जनपद विकास कार्यों की समीक्षा

देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिव समन्वय तथा जनपद से संबंधित मुद्दों के समाधान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जनपदों से संबंधित विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के संबंध में मुख्य सचिव द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मुख्य सचिव ने सभी जनपद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवारा कुत्तों के समुचित प्रबंधन के संबंध में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि हेलीपैड के संबंध में जहां-जहां कॉर्डिनेट में भिन्नता आ रही है, उसका मौका मुआयना करते हुए वास्तविक मेजरमेंट के अनुसार रिपोर्ट प्रेषित करें।

मुख्य सचिव ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा इसके सुधारीकरण के संबंध में निर्देशित किया कि यदि कहीं पर इस संबंध में कोई समस्या हो तो ऐसे मार्गों का मौका मुआयना करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी जनपद में जेसीबी संचालकों के आपदा प्रबंधन से संबंधित कोई भुगतान अवशेष है तो उसका तुरंत भुगतान करना सुनिश्चित करें तथा यदि धनराशि उपलब्ध नहीं है तो इसका आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्ताव प्रेषित करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण से संबंधित प्रस्तावों को शासन को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने हेतु यदि विभाग के पास बजट की उपलब्धता है, तो पहले उसका सदुपयोग करें। यदि अतिरिक्त धनराशि की जरूरत है तभी प्रस्ताव बनाएं।

इस दौरान प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल.एल. फैनई व आर.मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा सहित विभिन्न सचिव, आयुक्त कुमाऊं मंडल तथा विभिन्न जिलों के डीएम व जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में वर्चुअल उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री धामी से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने की शिष्टाचार भेंट

Tue Nov 11 , 2025
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक डॉ. बिष्ट ने मुख्यमंत्री को अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!