उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट उच्च अधिकार प्राप्त समिति की मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ली बैठक 

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में विश्व बैंक सहायतित उत्तराखण्ड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) की उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक ली। इस बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रोजेक्ट्स की धीमी गति पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में तेजी लाए जाने हेतु इनकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए।

मुख्य सचिव ने योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे 45 पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया गया कि 45 में से 31 का कार्य अवार्ड कर दिया गया है। मुख्य सचिव ने बाकि 14 पुलों का कार्य 30 जून, 2026 तक अवार्ड किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा 8 सड़कों के निर्माण कार्य का आवंटन भी शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने यूएसडीएमए द्वारा विभिन्न स्थानों पर 10 डिजास्टर शेल्टर भी शीघ्र तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि डिजास्टर शेल्टर तैयार किए जाने सहित यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित सभी कार्यों की टाइमलाइन निर्धारित की जाए। उन्होंने एसडीआरएफ की प्रशिक्षण सुविधा और 19 फायर स्टेशनों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. वी. षणमुगम, विनोद कुमार सुमन, सी. रवि शंकर, रणवीर सिंह चौहान एवं  आनन्द स्वरूप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

The post उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट उच्च अधिकार प्राप्त समिति की मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ली बैठक  first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी से सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी ने की शिष्टाचार भेंट , विभिन्न विषयों पर की चर्चा 

Tue Feb 10 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक, कवि एवं गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने प्रसून जोशी के साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा कला, संस्कृति, […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!