देहरादून नगर निगम ने शहर में ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत , मेयर सौरभ थपलियाल ने किया उद्घाटन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से देहरादून नगर निगम ने शहर में ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत की है। बृहस्पतिवार को नगर निगम परिसर के बाहर मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने शहर की पहली ऑटोमेटेड प्लास्टिक बोतल क्रैशर मशीन का विधिवत उद्घाटन किया।

नगर निगम द्वारा यह ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीन शहर की प्रमुख जगहों पर स्थापित की जाएगी। इनमें प्रमुख पर्यटक स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, सरकारी भवन और शहर के मुख्य चौराहे शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ-साथ प्लास्टिक कचरे से उपयोगी वस्तुएं जैसे टेबल, कुर्सी, फ्लावर पॉट और सजावटी शोपीस तैयार करना है।

ऑटोमेटेड बॉटल क्रैशर मशीन का संचालन मनसा फैसिलिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। कंपनी प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकिल करेगी, जबकि नगर निगम देहरादून रिसाइकिल्ड रॉ मैटेरियल को सीधे कंपनी से खरीदेगा। इससे तैयार उपयोगी वस्तुओं को नगर निगम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर उपयोग में लाएगा।

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि यह मशीन सिंगल यूज़ प्लास्टिक वेस्ट को रिसाइकिल कर उपयोगी वस्तुएं बनाने में सहायक साबित होगी। उन्होंने बताया कि मशीन के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं और प्रारंभिक फीडबैक के आधार पर इसे अन्य चिन्हित स्थानों पर भी स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में संचालित की जा रही है।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की यह पहल प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड अभियान को नई गति देगी। नगर निगम इस तकनीक के माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगा और शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड का संकल्प देहरादून से सशक्त रूप में आगे बढ़ रहा है, जो स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल उत्तराखंड के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

The post देहरादून नगर निगम ने शहर में ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत , मेयर सौरभ थपलियाल ने किया उद्घाटन first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जब जन्मदिन बना उम्मीद का उत्सव, बालिकाओं के बीच पहुंचे IAS अधिकारी बंशीधर तिवारी

Fri Jan 30 , 2026
देहरादून: जब प्रशासनिक पद, प्रोटोकॉल और औपचारिकता की दीवारें टूटती हैं, तब शासन का एक मानवीय चेहरा सामने आता है। ऐसा ही दृश्य एक बार फिर देहरादून के बनियावाला क्षेत्र में देखने को मिला, जहां अपर सचिव मुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं महानिदेशक सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग IAS […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!