पिथौरागढ़ : कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जैविक खेती और उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक, सिंचाई सुविधाएं और समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले का चहुंमुखी सर्वोच्च विकास सरकार की प्राथमिकता है।
मंत्री जोशी ने डिबेर सभागार में कृषि, औद्यानिकी, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मूल्य और मार्केटिंग सहायता प्रदान किए बिना कृषि विकास अधूरा है। उन्होंने फल, फूल और सब्जी उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण और विस्तार सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जाए।
The post पिथौरागढ़ का विकास सरकार की प्राथमिकता : कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी first appeared on doonvoice.

