पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था ,श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उत्तराखण्ड के विकास में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संस्थानों के योगदान की सराहना की।
उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को रेखांकित करते हुए अस्पताल के योगदान को अभूतपूर्व बताया।  श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का ससम्मान स्वागत किया गया। उन्हांनेएसजीआरआर ग्रुप के तहत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज और एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान समाज की सेवा में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं।”
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जनमानस के बीच लोकप्रिय नेता हैं।  राजनीतिक मामलों में उनकी गहरी समझ है। उनका विजन उनकी गहरी सोच का परिचायक है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य सरकार ने लैंड जिहादियों से मुक्त कराई 9 हजार एकड़ जमीन, मुख्यमंत्री धामी ने कहा— देवभूमि में अब कोई जिहादी जमीन नहीं हड़प सकेगा

Fri Oct 17 , 2025
काशीपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने लैंड जिहादियों और अवैध गतिविधियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 9,000 एकड़ जमीन को लैंड जिहादियों से मुक्त कराया गया है, जबकि 250 अवैध मदरसों को सील कर 500 से अधिक अवैध संरचनाएं ध्वस्त की गई […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!