गीता प्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक का किया विमोचन

ऋषिकेश : ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने संतगणों की उपस्थिति में मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक व अरोग्यांक (गुजराती संस्करण) का विमोचन किया।

कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कल्याण पत्रिका की संपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि कल्याण पत्रिका ने केवल धर्म का प्रसार ही नहीं किया बल्कि राष्ट्र, संस्कृति और चरित्र निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत तक इस पत्रिका ने सदैव सनातन विचारधारा की आवाज को जीवित रखा। यह पत्रिका समय के साथ बदली नहीं, बल्कि समय को दिशा देती रही।

उन्होंने कहा कि गीता प्रेस, गोरखपुर न केवल एक प्रकाशन संस्था है, बल्कि भारतीय हिंदू धार्मिक साहित्य के प्रसार का एक सामाजिक, सांस्कृतिक स्तम्भ है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के व्यापक प्रचार प्रसार में गीता प्रेस ने असाधारण योगदान दिया है।

इस दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ, रेनू बिष्ट समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

The post गीता प्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक का किया विमोचन first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि

Thu Jan 22 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम आम जनता तक शासन की सीधी पहुँच का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। आज तक प्रदेश के सभी जनपदों में इस अभियान के अंतर्गत कुल 427 कैम्पों का आयोजन […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!