मुख्यमंत्री धामी से मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुलाकात, दीपावली की दीं हार्दिक शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए उन्हें तथा उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में प्रकाश, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग इस पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने प्रदेश की सतत विकास यात्रा में सभी नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Sun Oct 19 , 2025
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री  एवं लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत के निवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!