झिरकोटी में जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर

कर्णप्रयाग : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कर्णप्रयाग की न्याय पंचायत झिरकोटी में शुक्रवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण द्वारा की गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से लोगों स नेरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाया। स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पशुपालन, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, रीप एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

शिविर में कुल 58शिकायतें प्राप्त हुयी, इनमें से 52 का मौके पर किया गया निस्तारण

शिविर के दौरान कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 52 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक समस्याओं से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से अधिकारियों द्वारा समस्याओं का समाधान एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान किया जाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शासन की योजनाएं सीधे जन-जन तक पहुंच रही हैं।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

The post झिरकोटी में जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

Sat Jan 31 , 2026
देहरादून : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित भद्रकाली मंदिर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!