कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा सप्ताह के तहत राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में आयोजित हुआ प्रोग्राम, छात्र छात्राओं को वितरित की गर्म स्वेटर

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना से समर्पित “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर, देहरादून में श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा स्वेटर वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी एवं प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के छात्र–छात्राओं को गर्म स्वेटर तथा यूनियन बैंक के सीएसआर सहयोग से खेल सामग्री की किट वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं खेल उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विगत वर्ष नॉर्थ जॉन झांसी में आयोजित हुए हॉकी प्रतियोगिता में ब्राउज़ मैडल प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्राओं को भी सम्मानित किया। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्म दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने विद्यालय की छात्र संख्या दोगुनी होने पर शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्रों की संख्या में वृद्धि यह दर्शाती है कि अभिभावकों का विश्वास सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था के प्रति लगातार बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री ने बच्चों से आह्वान किया कि वे शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं चरित्रिक शिक्षा को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं, ताकि वे एक जिम्मेदार और संस्कारी नागरिक बन सकें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने विद्यालय को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ड्रेस उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया। जोशी ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है और विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि विद्यार्थी बेहतर वातावरण में अध्ययन कर सकें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निरंजन डोभाल मुख्य प्रबंधक यूनियन बैंक, नवीन सेमवाल, प्रधानाचार्य धूम सिंह नेगी, पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, पूनम नौटियाल सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा सप्ताह के तहत राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में आयोजित हुआ प्रोग्राम, छात्र छात्राओं को वितरित की गर्म स्वेटर first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार राज्यों के अध्ययन भ्रमण पर जाएंगे रेशम बुनकर

Thu Jan 29 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन द्वारा प्रदेश के रेशम बुनकरों को चार राज्यों में अध्ययन भ्रमण पर भेजा जाएगा, ताकि वे आधुनिक तकनीक, नवीन डिज़ाइन और उन्नत रेशम उत्पादन प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकें। यह घोषणा सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून स्थित राजपुर रोड […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!