उत्तराखंड में शुरू हुई प्री-SIR प्रक्रिया,रोजाना 30 घर तक जाएगा एक बीएलओ, निर्वाचन आयोग ने बताया कैसे हो रहा काम

देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु कर दी गई हैं। इस चरण में आगामी SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर प्रारम्भिक तैयारियां की जाएंगी, साथ ही SIR के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके दृष्टिगत “प्रत्येक मतदाता तक पहुंच , समन्वय और संवाद’ अभियान पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ० बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि ECI द्वारा अलग-अलग वर्षों में इससे पूर्व 11 बार SIR कार्यक्रम पूरे देश में संपादित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में वर्ष 2003 में SIR किया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में आयोग द्वारा पहले चरण में बिहार और दूसरे चरण में 12 अन्य राज्यों में SIR की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने बताया कि आयोग का इस पूरी प्रकिया के पीछे उद्देश्य हर पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करना है।

CEO ने बताया कि प्री SIR फेज में प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल लगभग 40 वर्ष तक की आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज थे उनकी सीधे BLO एप से मैपिंग की जाएगी। इसके साथ ही 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में किसी कारणवश नहीं है तो उनके माता-पिता अथवा दादा-दादी के नाम के आधार पर प्रोजनी के रुप में मैपिंग की जाएगी। CEO ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची www.ceo.uk.gov.in एवं www.voters.eci.gov.in पर सर्च की जा सकती है।

CEO ने प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) नियुक्त करने की अपील की है। CEO ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 11733 बूथ के सापेक्ष 4155 BLA ही नियुक्त हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जनपदों में जिलाधिकारी, ईआरओ और बीएलओ को मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। CEO ने बताया कि जनपद एवं ईआरओ स्तर पर एक हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही है ताकि मतदाताओं को आसानी से मदद मिल सके।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास मौजूद रहे।

The post उत्तराखंड में शुरू हुई प्री-SIR प्रक्रिया,रोजाना 30 घर तक जाएगा एक बीएलओ, निर्वाचन आयोग ने बताया कैसे हो रहा काम first appeared on doonvoice.

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद के गठन की प्रक्रिया तेज, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने ली उच्चस्तरीय बैठक

Sat Dec 13 , 2025
देहरादून : उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य शिक्षा को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक, पारदर्शी और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों और दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्रीय सहबद्ध और स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग अधिनियम–2021 (National Commission for Allied and Healthcare […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!